Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2024। अपने खेत डिग्गी पर लगे बुस्टर में पानी भरने गई एक युवती का पैर फिसल जाने से वह डिग्गी में गिर गई और मौके पर ही युवती की मौत हो गई। सेरूणा थाना क्षेत्र में राजेडू की रोही में स्थित खेत में बनी डिग्गी में 18 वर्षीय प्रियंका पुत्री भीखाराम मेघवाल निवासी गिरवरसर की मौत हो गई। मृतका के भाई कैलाश मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह लाइन बदल रहा था और बहन प्रियंका को बुस्टर भरने भेजा। जब वह नहीं लौटी तो करीब 10 मिनिट बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा प्रियंका पानी में डूब गई थी। परिजनों ने उसे निकाला परंतु युवती की मौत हो गई थी। सेरूणा पुलिस ने युवती के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एसएचओ पवन कुमार मामले की जांच कर रहें है और शव का पोस्टमार्टम करवा शव आज शनिवार सुबह परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।