Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में खरीद के लिए टोकन जारी होने के साथ ही गिरदावरी में हुई गड़बड़ियां सामने आने के बाद विधायक ताराचंद सारस्वत का बयान भी सामने आया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कुल छह केंद्रो पर तुलवाई होगी जिसमें से पांच अतिरिक्त केंद्र किसानों की सुविधा के लिए इस बार नए खुलवाए गए है। वहीं कुछ असामाजिक तत्व मूंगफली तुलाई प्रक्रिया में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। कई स्थानों पर जहाँ मूंगफली की फसल नहीं हुई, वहां भी गिरदावरी बनाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस संबंध में शुक्रवार को ही जिला कलेक्टर और एसडीएम से वार्ता कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा फर्जी गिरदावरी बनाने वाले अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। विधायक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे मूंगफली तुलाई प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र के वास्तविक किसानों को उनका पूरा लाभ मिल सकें।