Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2021। गांव सातलेरा में सार्वजनिक कुएं पर सप्लाई के लिए बना स्विच रूप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और इसकी जर्जरावस्था से ग्रामीण चिंतित है। ग्रामीणों ने बताया कि ये कभी भी गिर सकता है और किसी हादसे की पूरी आशंका है। इस स्विच रूम की नींव बिल्कुल कट चुकी है तथा स्विच रूम के दरवाजे खिड़कियां सभी टूट चुके है। फर्श और दीवारों में दरारें आ गई है और दीवार के दोनों ओर आर पार छेद हो गए है। स्विच रूम की छत इतनी जर्जर है कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कार्मिक जान हथेली पर रखकर स्विच को ऑन ऑफ करने भीतर जाता है। ग्रामीण गौरीशंकर सारस्वत ने बताया कि इस स्विच रूम के सटकर ही उपस्वास्थ्य केंद्र, पास ही पानी भरने के लिए जल स्टेंड भी बना हुआ है और दोनों ही स्थानों पर दिनभर ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। गांव के समाजसेवी हीरालाल, मालाराम सारस्वत, मनीराम, ओमप्रकाश राणा ने बताया कि इस स्विच रूम के हालातों के बारे में कई बार जलदाय विभाग के जिम्मेदारों को मौखिक और लिखित रूप में अवगत करवा चुके हैं। सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़ ने भी उपखंड अधिकारी को फोटो सहित ज्ञापन देकर इसे गिराने की मांग की गई है।ग्रामीणों ने विभाग से इस जर्जर स्विच रूम की मरम्मत करने या इसे गिराकर नए स्विच रूम के निर्माण की मांग की है जिससे हादसे की आंशका को टाला जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्विच रूम की नींव कटने से बिल्कुल जर्जर हो गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्विच रूम की दीवारों में आर पार हुए छेद।