Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-02-26 at 20.20.43 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2024। मंगलवार को बीकानेर में आयोजित रक्तदान शिविर और जनसभा में भाग लेने श्रीडूंगरगढ़ अंचल से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि बीकानेर में पुरानी चौकी के सामने नोखा रोड, भीनासर, बीकानेर में स्व रामकिशन सियाग की 13वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर व जनसभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल होंगे। क्षेत्र में रक्तदान शिविर व जनसभा के प्रचार प्रसार के लिए श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग द्वारा जिला कार्यकारिणी महासचिव भगवाननाथ कलवानिया व सचिव सोहनलाल महिया को दी गई है। आज अंचल के विभिन्न गांवो में महिया व कलवानियां सहित बाना की टोलियां पहुंची। टोलियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बीकानेर पहुंचने का आग्रह करते हुए निमंत्रण दिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में भाग लेने पहुचेंगे तथा रक्तदान भी करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ में होगा तीनों बड़े नेताओं का स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि हाइवे पर सेसोमू स्कूल के सामने स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में तीनों बड़े नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। बाना ने बताया कि इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेसी नेता व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, यूथ कांग्रेस की युवा टीम शामिल होगी। बाना ने बताया कि यूथ कांग्रेस की टीम द्वारा स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

गोदारा भी करेंगे स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल में तीनों बड़े नेताओं का कांग्रेसी नेता मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। गणपति धर्मकांटे पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के ब्लॉक प्रभारी नेताओं ने गांवो में किया जनसंपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गांव पहुंच कर प्रभारी ने दिया बुलावा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में छाया उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा पहुंचेगे जनसभा में और करेगे रक्तदान भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसभा के आयोजन में भाग लेने का गांव गांव किया आग्रह।