Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2024। क्षेत्र के गांव मोमासर में कहने को तो सरकार द्वारा सीएचसी खोली हुई है लेकिन ग्रामीणों को सीएचसी के लाभ ना के बराबर मिल रहे है और हालात पीएचसी जैसे ही हो रखे है। यहां चिकित्सकों के पद तो रिक्त है ही साथ ही चिकित्सालय में विभिन्न निशुल्क जांचों की मशीनें भी खराब पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी जांचें मंहगी दरों पर बाहर करवानी पड़ती है एवं इस कारण ग्रामीण खासे परेशान हो रहे है। परेशान ग्रामीणों ने इस संबध में सरपंच को ज्ञापन दिया है एवं सक्रियता के साथ इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि आस पास के 20 गांवों का बड़ा चिकित्सालय मोमासर की है एवं सामुदायिक चिकित्सालय होने के नाते यहां पद, दवाईयां, जांचें आदि भी सरकार द्वारा स्वीकृत है लेकिन गत दो माह से मशीनें खराब होने के कारण ग्रामीणों को खुन की व अन्य जांचें बाहर करवानी पड़ती है। ऐसे में ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मशीनें सही करवाने की मांग की है।