Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2026। लंबे इंतजार के बाद पहली मावठ ने किसान परिवारों में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। रात रात रह रह कर बरसात हुई और क्षेत्र के प्राय सभी गांवो को बरसात ने तर बतर कर दिया। गुरूवार सुबह घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। सड़कों पर विजिबिलिटी आज सुबह बिल्कुल 20 मीटर रह गई है। ऐसे में सावधानीपूर्वक सफर करने व वाहन धीरे चलाने की हिदायत आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई है। चिकित्सा विभाग ने तेज ठंड व शीतलहर के चलते बच्चों व बुजुर्गों का ख्याल रखने की सलाह दी है। बता देवें अस्पतालों में बड़ी संख्या में सर्दी खांसी व वायरल के मरीज पहुंच रहें है। ऐसे में विभाग ने एहतिहात बरतने की बात कही है। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ ओपी स्वामी ने खान पान में बदलाव करने की बात कही, स्वामी ने बताया कि गुड़, तिल, मेवे, देसी घी, अदरक, हल्दी और बाजरा का सेवन अधिक किया जाना चाहिए। जिससे शरीर को गर्मी व ऊर्जा मिल सकें। ये बीमारियों से बचाने में सहायक होंगे।