Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-05-10 at 17.57.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2026। बीदासर रोड पर वीर तेजाजी मंदिर में रविवार को विधि विधान से सत्यवादी गौरक्षक वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना संपन्न की गई। उपखंड क्षेत्र के अनेक गांवो से श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगी। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न करवाया गया। अनेक श्रद्धालुओं ने हवन के दर्शन कर घी खोपरे की आहुतियां दी और ज्योत ली। 13 मुख्य यजमानों ने हवन में भाग लिया। उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो से श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचे।
वहीं पांडाल में मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं संबंधी बोलियों का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन के बीच मुख्य शिखर की बोली 41 लाख रूपए में श्रवणराम पुत्र भैराराम भादू परिवार आड़सर बास ने लगाई तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। शंकर भुंवाल ने बताया कि पूरे परिवार का मंच पर सम्मान किया गया। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा परिवार के सभी सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर आभार जताया गया। मुख्य द्वार पट्ट बोली भादू परिवार के ही नानूराम भानीराम भादू ने 3 लाख 21 हजार रुपए में लगाई। शंख बोली गोपालराम, लीछूराम, भैराराम चाहर जैसलसर ने लगाई। प्रथम आरती बोली रामकुमार रावताराम कड़वासरा लाखनसर ने लगाई। चंवर बोली ऊदाराम पुत्र मोटाराम गोदारा बेनीसर, टाली बोली जोराराम धतरवाल जालबसर, ध्वज पताका की बोली सीताराम सिंवर श्रीडूंगरगढ़ ने लगाई। वहीं बड़ा घंटा बोली गोपाल भीखाराम सायच श्रीडूंगरगढ़, चिमटा बोली रावताराम रामप्रताप चाहर जैसलसर, प्रथम भोग आरती बोली पीथाराम सारण जालबसर ने, धूपीया बोली नानूराम महिया दुलचासर, गर्भ मंदिर द्वार बोली गोपाल सायच अर्जुनराम सायच श्रीडूंगरगढ़ ने, नगाड़ा बोली ओमप्रकाश दानाराम जाखड़ ने, रामद्वार कलश बोली सीताराम खींवराज बाना ने लगाई। ट्रस्ट सदस्यों ने सभी का सम्मान करते हुए आभार जताया। ट्रस्ट के युवा सदस्यों ने चार दिवसीय आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। युवा टोलियों ने भोजन, पानी सहित विभिन्न कार्यों में सक्रियता रखी। जिसकी सराहना करते हुए ट्रस्ट के मौजिज लोगों ने उनका आभार जताया। पूरे आयोजन में कम भीड़ और जाट बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद अनेक प्रबुद्ध सामाजिक लोगों द्वारा आयोजन से दूरी बनाए रखना भी खासी चर्चाओं में रहा। देखें मंदिर के पट खोलने का लाइव वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/1HzUKoABDJ/  करें हवन पूजन के दर्शन:– https://www.facebook.com/share/v/1DkKFJdA8n/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्यवादी वीर तेजाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रवणराम भादू परिवार का मंच पर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादू परिवार की महिलाओं का किया सम्मान, बच्चे भी मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से संपन्न हुए पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक लोग शामिल हुए कार्यक्रम में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के गांवो से पहुंचे बुजुर्गों ने किए तेजाजी के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में शामिल हुए जाट समाज के लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के धोक लगाकर मांगी मन्नतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवन पूजन में शामिल हुए मुख्य यजमान, दी आहुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने किए तेजाजी दर्शन।