Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2020। रमन आई.टी.आई. कॉलेज व जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला की अगुवाई में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्मोत्सव मनाया गया। घिंटाला ने मिसाइल मैन कलाम के जीवन के बारे में बताते हुए युवाओं को कलाम से सपने पूरे करने की प्रेरणा लेने का आव्हान किया। घिंटाला ने कलाम द्वारा भारत के विज्ञान क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। घिंटाला ने आधुनिक युग में युवाओं को कलाम की जीवनी पढ़ने और उनसे प्रेरित हो कर देश सेवा से जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कलाम ने सिखाया कि जीवन में परिस्थिति चाहें जैसी भी हो परन्तु सकारात्मक ढंग से सपने देखें और उन्हें पूरा करने की ठान लेवें तो उन सपनों को साकार करने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम में रमेश चंद्र और संदीप गोदारा, हनुमान प्रजापत ने भी कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया।