Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ के नानूदेवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर में युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सरोज वीर पूनियां और पार्षद बबीता देवी स्वामी सहित विशिष्ट अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्हैयालाल सिखवाल की प्राचार्य विमला गुर्जर, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी, एबीवीपी बीकानेर जिला प्रमुख आयशा शर्मा और जोधपुर प्रांत सहमंत्री पूनम मेड़तिया शामिल हुई। कार्यक्रम में सीबीईओ सरोज वीर पूनियां ने नारी के जीवन का सौंदर्य सेवा त्याग प्रेम व संस्कारों को बताते हुए बाजार वाद के प्रभाव से बचकर संस्कारों को अपनाने की बात कही। सभी मंचासीन वक्ताओं ने बालिकाओं को भारतीय सनातन परंपरा और संस्कारों से जुड़े रहने के साथ विज्ञान एवं तकनीक को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया। सभी अतिथियों का साफा, दुपट्टा व स्मृति चिह्न देकर स्वागत व सम्मान किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी आर्यांशी स्वामी का सम्मान किया गया। आयशा शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की शिक्षिका कमलेश ने कार्यक्रम का संचालन किया व पूजा मित्तल ने व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान एबीवीपी विभाग संयोजक मेहुल शर्मा, जिला संयोजक करण जाड़ीवाल, नगर मंत्री राघव लखोटिया, मनीष कच्छवा, नरेंद्र कूकना, प्रियंका, रेखा और अंजली सहित परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहें।