Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
pr
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में ठाकुरजी मंदिर के आस पास पानी की कमी से तरसते पीपल और नीम, सुखी खेलियां और निराश लौटते पशु ये दृश्य देख कर गांव के युवाओं ने “आपणो गांव ठुकरियासर” व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और इस ग्रुप के सदस्यों ने आपसी सहयोग से यहां एक ट्यूबवैल निर्माण जैसा बड़ा कार्य आसानी से अंजाम दिया है। सरस सेना के सदस्य सम्पत सारस्वत ने इस कार्य के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप में युवाओं से अपील की और देखते ही देखते ग्रुप के सदस्यों ने सहयोग राशि की घोषणाएं कर दी। ग्रुप के युवाओं ने 60000 रुपये की राशि एकत्र कर ली व यहां पानी का छोटा ट्यूबवैल निर्माण करवा दिया। मंदिर के पुजारी बुलाकिदास स्वामी ने गांव के इन युवाओं का आभार प्रकट किया व सेवा कार्यों में जुटे रहने की शुभकामनाएं दी। गांव के बुजुर्गों ने भी पानी से लबालब खेलियां देख कर युवाओं के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर के ठाकुरजी मंदिर के पास ट्यूबवेल निर्माण करवा युवाओं ने किया सराहनीय प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुजारी बुलाकिदास ने युवाओं के इस सेवा कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।