Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2026। क्षेत्र के गांव तोलियासर में होली को नशा मुक्त मनाने और युवाओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश देते हुए मंगलवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कल, मंगलवार, 3 मार्च को भैरूंजी मंदिर के पास ही खुले मैदान में शाम 4 बजे पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। दंगल में अर्जुनसर के प्रसिद्ध पहलवान मुकेश गोदारा सहित हरियाणा, पंजाब, मोमासर सहित अनेक स्थानीय पहलवान अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और आयोजक मंडल व गांव के युवाओं ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। बड़ी संख्या में दर्शक दंगल देखने पहुंचेगे। विदित रहें तोलियासर मंदिर प्रागंण में रविवार को चंग धमाल का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें केवल नशा मुक्त श्रद्धालु के ही शामिल होने का नियम रखा गया। गांव तोलियासर में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने के प्रयास किए जा रहें है।