Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2024। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जिला प्रभारी सचिव नवीन जैन का दौरा रहा। जैन कितासर और श्रीडूंगरगढ़ के बाद गांव समंदसर पहुंचे। यहां जल-जीवन मिशन के कार्य का निरीक्षण किया। गांव में पीएचईडी द्वारा जल जीवन मिशन के अतंर्गत बनाई गई 4 लाख लीटर की बड़ी टंकी से हर-घर जल योजना के तहत जलापूर्ति प्रारंभ हो गई है। यहां इससे गांव के करीब 2 हजार घरों में सप्लाई दी जा रही है। जैन ने ग्रामीणों से पानी सप्लाई के बारे में जानकारी ली। सरपंच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा ने गांव में पशुओं के लिए रोजाना खेलियां भरे जाने, पंछियों के लिए पालसिए बांधकर पानी भरने की जानकारी दी। इस पर जैन ने जल व्यवस्था के बारे में संतोष जताया। इस दौरान जिला परिषद सीओ सोहनलाल जाट, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, पोकर पूजारी सहित अनेक अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहें।

वर्षाजल संरक्षण और वृक्षारोपण का दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव नवीन जैन ने क्षेत्र के नागरिकों को वर्षाजल सरंक्षण करने और वृक्षारोपण पर ध्यान देने का संदेश दिया है। जैन ने लगातार गिरते भूमिगत जलस्तर पर चिंता जताई और कहा कि ये एक सीमा के बाद समाप्त हो जाएगा। ऐसे में घरों, खेतों और गौशालाओं में बरसात के पानी का संरक्षण किए जाने पर नागरिकों को प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने सीओ सोहनलाल जाट को भी नरेगा के तहत वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम डवलप करने के बारे में निर्देश दिए। उमा मित्तल ने बताया कि जैन ने गौशालाओं में भी वर्षाजल संरक्षण करने के लिए व्यवस्थाएं करने की बात कितासर, श्रीडूंगरगढ़ व समंदसर में कही। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रमों को हर घर तक पहुंचाने व प्रति व्यक्ति को पेड़ लगाने और पेड़ों का संरक्षण करने के लिए प्रयास करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैन ने वर्षाजल संरक्षण का संदेश दिया श्रीडूंगरगढ़ वासियों को, पौधरोपण करने की कही बात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवीन जैन ने जल जीवन मिशन से हर घर जल के शुरू हुए कार्य का निरीक्षण गांव समंदसर में किया।