Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जिलाकलेक्टर द्वारा यहां एक के बाद एक ईओ को लगाने के आदेशों के बाद आए स्टे के कारण अव्यवस्थाओं का आलम छा गया है। तीन दिन से पालिका के कक्षों में ताले लगे है और आमजन कोई काम नहीं होने से जनता परेशान है। जनसमान्य नेताओं को कोस रहे है और लगातार पालिका संबंधी खबरों के प्रकाशन के बाद विभाग भी हरकत में आया। जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल तथा विभागीयअधिकारी सुरेश ओला के निर्देशों के बाद आज निदेशक अवि गर्ग अपनी टीम के साथ पालिका का निरीक्षण करने पहुंचे। गर्ग ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम को अनेक अव्यवस्थाएं मिली। कार्मिक नदारद मिले कक्षों के ताले लटकते पाए गए। गर्ग ने रिपोर्ट बनाकर जिला अधिकारियों को सौंप दी है। इस दौरान गर्ग ने इंदिरा रसोई का भी निरीक्षण किया।

लगातार चर्चाओं में है पालिका।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सबसे पहले व सबसे सटीक जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने ईओ के फुटबाली पद के लिए हो रही फील्डिंग के बारे में लगातार अपडेट दिए और इससे पालिका जनसामान्य में चर्चा का केंद्र बन गया है। जांच टीम आने के दौरान यहां पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित अनेक पार्षद मौजूद रहें। पार्षदों ने जमकर दुखड़ा भी अधिकारी को सुनाया। ऐसे में पार्षदों में दिनभर कार्मिकों के एपीओ व सस्पेंड होने की चर्चाएं रही। बता देवें जिलाकलेक्टर के आदेश के अनुसार भवानी व्यास को ईओ का चार्ज मिला वहीं ईओ कुंदन देथा द्वारा कोर्ट के स्टे लेकर आने से माहौल गर्मा हुआ है। अनेक कार्मिक यहां से स्थानातंरण करवाने की फिराक में है व वे रिलिव किए जाने की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएएस अवि गर्ग ने किया पालिका का निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान मिली अव्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभागीय टीम ने जिलाकलेक्टर सहित अधिकारियों को दी रिपोर्ट।