Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर है। जिले में नव पदस्थापित जैन पहली बार क्षेत्र में आए है। वे बीकानेर से रवाना होकर जैन सेरूणा पहुंचे और ग्राम पंचायत भवन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जैन ने आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ देने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने मौसम विभाग के गर्मी के अलर्ट को देखते हुए लू व तापघात से बचाव के लिए उचित प्रबंधन अस्पताल में किए जाने की बात कही। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने उन्हें अस्पताल के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। जैन ने पंचायत भवन में पुस्तकालय का निरीक्षण किया व गांव में इसे अच्छी सुविधा बताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, विकास अधिकारी मनोज धायल, थानाधिकारी संध्या बिश्नोई सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहें। वरिष्ठ एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अनेक मौजिज ग्रामीण भी उपस्थित रहें।
जिला कलेक्टर निशांत जैन पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए है। यहां वे जनसुनवाई में शामिल हुए है। विधायक ताराचंद सारस्वत सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में मौजूद है।