Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2025। नकली डीएपी के बढ़ते बाजार पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग बीकानेर सक्रिय है। सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) सुरेंन्द्र मारू की अगुवाई में शनिवार को एक दल ने श्रीडूंगरगढ़ स्थित खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। मारू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 15 मई से 20 जुलाई तक संयुक्त निदेशक के दिशा निर्देशन में गुण नियंत्रण अभियान के तहत आधा दर्जन खाद बीज दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मूंगफली के 5 नमूने और सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक के दो नमूने लिए। खाद बीज में अनियमितता पाए जाने पर विक्रय पर रोक लगाई गई। मारू ने बताया कि किसान डीएपी खाद की कमी के चलते सिंगल सुपर फॉस्फेट का प्रयोग मूंगफली की बुवाई में करें। परंतु नकली डीएपी के विक्रय की सूचना मिलते ही तुरंत विभागीय अधिकारियों को सूचना देवें। इस दौरान दल में कृषि अधिकारी कविता गुप्ता, कृषि पर्यवेक्षक बनवारी लाल सैनी, मुरारीलाल शर्मा, जगदीश गोदारा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।