Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-10 at 09.41.13
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2024। नेशनल हाइवे पर परसनेऊ से श्रीडूंगरगढ़ की ओर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुई दुर्घटना में एक इनोवा व बोलेरो की टीयूवी कार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई है। टक्कर में टीयूवी सवार 41 वर्षीय रजनी कंवर पत्नी छगनसिंह विराट नगर, बीकानेर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों गाड़ियों में सवार कुल 8 जने घायल हो गए है। इनमें से तीन गंभीर घायल को रतनगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। राजलदेसर थाने के एएसआई भगवानाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घायलों को राजलेदसर अस्पताल और गंभीर घायलों को रतनगढ़ अस्पताल में शिफ्ट करवाया है। गौरक्षा टीम राजलदेसर के सेवादार भी मौके पर पहुंचे व गाड़ियों से घायलों को निकाल कर अस्पताल तक पहुंचाने में अपनी सेवाएं दी। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और नेशनल हाइवे की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को साइड में करवाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इनोवा व बोलेरो की टीयूवी कार आमने सामने टकराई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीयूवी सवार एक महिला की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त।