Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2022। घर के आगे से गुजरने पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि लोढेरा निवासी 27 वर्षीय ताराचंद पुत्र रामकरण जाट ने मामला दर्ज करवाते है हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 5.30 बजे मैं और मेरा भाई देवाराम घर के पास लाईन मैन व लेबर के साथ घर के पास ही पोल सिफ्टिंग करवा रहें थे। अचानक यहां करणाराम पुत्र गणपतराम, सोहनराम, पन्नाराम पुत्रगण गणपतराम, मालाराम पुत्र सरदाराराम, गणपत पुत्र उमाराम, मुन्नीराम पुत्र सुरजाराम निवासी लोढेरा हाथों में चौसंगी व कल्हाड़ी लेकर आए। आरोपियों देवाराम के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। मेरे साथ मारपीट की और मेरी पत्नी के सिर से ओढ़ना उतार दिया व गले से मंगलसूत्र छीन ली। आरोपियों ने घर की केबल चोरी कर ली और धमकी दी कि आज तो सबक सिखाया है आईन्दा हमारे घर के आगे से गुजरे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल सेवाराम के सुपुर्द कर दी गयी है।