Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा विभाग को अब तहसील कर्मचारियों, पालिका कर्मचारियों व पुलिस के सभी जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाने की गाइडलाइन सरकार द्वारा जारी की गई है जिसका प्रारम्भ आज से होगा। पहले चरण में कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद आज वैक्सीनेशन का दूसरा चरण क्षेत्र में प्रारम्भ हो गया है। दूसरे चरण के पहले दिन गुरूवार को तहसील के 52 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी व शुक्रवार को नगरपालिका के सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के सभी जवानों को वैक्सीन लगवाने की गाइडलाइन जारी हुई है। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का विधिवत प्रारम्भ राजकीय बालिका विद्यालय में करवाया। ब्लॉक सीएमएचओ संतोष आर्य ने बताया कि प्रथम चरण में चिकित्साकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी और आज 4 फरवरी से 6 फरवरी तक तहसील, पालिका, पुलिस के सभी जवानों को टीके लगाने के निर्देश विभाग को मिले है। बता देवें की प्रथम चरण में 73 प्रतिशत चिकित्साकर्मियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है जिसमें अभी तक किसी को कोई साइडइफेक्ट सामने नहीं आया है। आर्य ने अधिक से अधिक कर्मचारियों को कोरोना टीका लगवाने की अपील की है।