Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

 श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में भामाशाह द्वारा संचालित स्ट्रीट लाइट सिस्टम को सोलर से जोड़ने की पहल की गई है। इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया परंतु बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आगामी कार्रवाई अटकी पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि अंधेर नगरी चौपट राज की स्थिति क्षेत्र में हो गई है। भामाशाह द्वारा लोड एक्सटेंशन के लिए पांच माह पूर्व किए गए आवेदन का अभी तक डिमांड नोटिस जारी नहीं किया गया है। जिससे सोलर सिस्टम नहीं लग पा रहा है। योजना से जुड़े गांव के सामाजिक कार्यकर्ता लगातार निगम कार्यालय के चक्कर काट रहें है। सक्रिय समाजसेवी विद्याधर शर्मा ने बताया कि 30 दिसबंर 2024 को आवेदन किया गया परंतु पांच माह बाद भी डिमांड जारी नहीं किया गया है। सहायक अभियंता कार्यालय में फाइल अभी मिलने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार व भामाशाह की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा सोलर लगे परंतु विभागीय लापरवाही इसमें रोड़ा बन गई है। कार्यकर्ताओं ने फ़ाइल कहाँ घूम रही है.? डिमांड नोटिस कब आएगा.? के प्रश्नों सहित राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर लंबित प्रकरण की जांच करवाए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक हित के कार्य भी विभाग द्वारा समय पर नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 30 दिस्बंर 2024 को किया आवेदन, पांच माह बाद तक नहीं जारी हुआ डिमांड नोटिस।