Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2021। आज गांव धनेरू में भीम युवा संगठन की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई और बैठक में अम्बेडकर भवन निर्माण का बीड़ा उठाया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अम्बेडकर भवन एवं चारदीवारी निर्माण करने का प्रस्ताव रखा गया जिसकी जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को सौंपी गई। सभी सदस्यों ने गांव में अम्बेडकर भवन की प्रस्तावित जमीन पर बोर्ड लगाया व भवन की चारदीवारी निर्माण सहित प्रतिमा स्थापना का संकल्प लिया। बैठक का आयोजन कोरोना गाइडलाईन की पालना के साथ किया गया तथा कार्यकारिणी की आगामी बैठक 1 जुलाई को बुलाई गई है।
बैठक में पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल, पूर्व डायरेक्टर लिछाराम, भगवान कालवा, जगदीश खामिवाल, प्रह्लाद खामिवाल, प्रतीक खामिवाल, राजू कालवा, रमेश खामिवाद, दौलत राम खामिवाल, महिपाल खामिवाल, जगदीश खामिवाल, रूपाराम महरिया, गोपाल मिस्त्री, राजू खामिवाल, खेताराम, दुलाराम, रामूराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में भीम युवा संगठन की बैठक सम्पन्न हुई।