Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। गांव दुलचासर में स्थित 132 केवी जीएसएस के पास रेलवे द्वारा प्रस्तावित पावर हाउस का आज ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस प्रस्तावित पावर हाउस का निर्माण संबंधी कार्य शुरू होने की सूचना ग्रामीणों मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे व विरोध दर्ज कराया। दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया ने कहा कि जिस स्थान पर रेलवे पावर हाउस बनाना चाहता है वहां से दुलचासर-सावंतसर कट्टानी रास्ता निकलता है। यदि रेलवे का पावर हाउस यहां बन जाता है‌ तों यह कट्टानी मार्ग हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी को इससे अवगत कराते हुए इस मार्ग पर निर्माण नहीं करवाने का आग्रह किया। इस पर रेलवे के निर्माण शाखा के एसएसई कालू खान ने आम रास्ते को बाधित नहीं किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेता बाबूलाल जाजड़ा, छैलूसिंह पड़िहार, भीख सिंह, कुशाल सिंह, करणी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।