Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनावों के परिणामों में भाजपा ने सभी एक्जिट पोल को ध्वस्त करते हुए बाजी मार ली है। 22 राऊंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत को 64674 वोट, कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा को 56982 एवं माकपा के गिरधारीलाल महिया को 55981 वोट मिले है। इनके अलावा बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार मेघवाल को 6339, रालोपा प्रत्याशी विवेक माचरा को 3460, निर्दलीय प्रीति शर्मा को 3226 वोट मिले है। इसी प्रकार निर्दलीय सावंतसिंह को 1429, मनोज कुमार को 1412, श्रवणसिंह को 993, भीखाराम नाई को 509, नारायण सुनार को 417, आशाराम को 318, अप्राजित बैद को 219, ईश्वरचंद चौरडिया को 210 वोट मिले है। साथ ही नोटा के बटन पर भी 3421 वोट दिए गए है। हालांकी इनमें आंशिक बदलाव हो सकता है क्योंकि एक ईवीएम खराब हो गई थी जिसके आंकड़े बाद में जुडेगें।