Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। देर रात कस्बे के वसुंधरा नगर में पास पास रहने वाले मामा भांजे ने शराब के नशे में गाली गलौच करते हुए एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों में मारपीट होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी और हेड कांस्टेबल बलवीर मौके पर पहुंचे और दोनों से समझाईश का प्रयास किया। जब आरोपी नहीं माने तो मामा 40 वर्षीय रामस्वरूप बावरी तथा उसके भांजे दिलीपसिंह बावरी को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया व हवालात में बंद किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरिराम ने बीती रात 9 बजे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 वर्षीय रामानंद जाट निवासी लिखमीसर दिखनादा को गिरफ्तार किया।