Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2022। देश की आम जनता आसमान छू रही महंगाई से बुरी तरह से प्रभावित है। महंगाई के बोझ से आम आदमी का घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। रोजना बढ़ रही तेल की कीमतों के कारण सब्जी, दाल, साबुन, खाद्य तेल सभी सामान मंहगे हो गए है। केन्द्र सरकार जरूरत के सामान की कीमतों को कंट्रोल करें। ये बात देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने यूथ कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कही। सोमवार को गैस सिलेंडर को उल्टा रख कर मालाएं पहनाई और जमकर नारेबाजी की। बाना ने कहा कि जनता एकजुट होकर मंहगाई के मुद्दे पर आवाज उठाएं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाकलेक्टर को ज्ञापन सौंपतें हुए राष्ट्रपति से मंहगाई पर संज्ञान लेने की मांग की। इस दौरान युवा कांग्रेस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, पार्षद सुभाष स्वामी, जिला उपाध्यक्ष शिवराज गोदारा, जिला महासचिव गोल्डन तंवर, जिला महासचिव मनीष डूडी, कोलायत विधानसभा अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल, अशोक बुडिया, रोहित बाना, दिनेश पिलानियां, शुभम शर्मा, सीताराम डूडी, पूनम चंद भाम्भू, रामचन्द्र भादू, गिरधारी कुकना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन।