Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000a08fb-bc21-44f6-8f1c-1960f24fba3d (29)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 4 जून 2020। उपखण्ड के जामसर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी के वार पीटपीट कर हत्या कर दी है। पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला गांव सामने आया है। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि बुधवार देर रात शराब के नशे में हेतराम शराब के नशे में घर आया और पिता से किसी बात पर कहासूनी होने पर अपने पिता कुंभाराम के सर पर लाठी से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद जामसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एसएचओ गौरव खिडिय़ा ने बताया कि वारदात कतरियासर गांव में बुधवार देर रात को हुई। कतरियासर गांव निवासी कुम्भाराम (46) पुत्र फुसाराम मेघवाल की उसके ही बेटे ने लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। झगड़े की सूचना परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। एसएचओ खिडिय़ा ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू कलेश सामने आ रहा है। बताते हैं कि बुधवार रात को बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था। उसके बाद बेटे ने तेश में आकर पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे कुम्भाराम की मौके पर ही मौत हो गई। कुम्भाराम की हत्या उसकी के बेटे हेतराम ने की है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।