Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में ही नहीं पूरे बीकानेर जिले में प्रशासन की नाक के नीचे सोलर प्लांट की आड़ में अंधाधुंध खेजड़ी सहित अन्य वृक्षों की कटाई लगातार जारी है। कितासर भाटियान की रोही में 300 बीघा में सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। जिसके लिए इस भूमि पर समतलीकरण किया जा रहा है। खेजड़ी को छांग कर अन्य कंटीली झाड़ियों को काटा जा रहा है। श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था ने रात के अंधेरे में खेजड़ी के काटे जाने का अंदेशा जताया और सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर इनकी सुरक्षा सुनिश्चीत करने की मांग की है। संस्था सदस्यों ने कृषि भूमि के पेड़ों पर जीयो टेकिंग करने व सोलर प्लांट कंपनी को पाबंद करने की मांग की है। इस दौरान संस्था के तहसील अध्यक्ष कैलाश विश्नोई, रणवीरसिंह राजपूत, सुरजाराम पूनियां, हेमराज पूनियां, परमेश्वरलाल, ओमप्रकाश, धनराज मेघवाल, रामप्रताप, रूपाराम, शिवकरण, किशनाराम नायक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
थानाधिकारी व वन विभागीय अधिकारी को दिए ज्ञापन, लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने एक ज्ञापन थानाधिकारी को दिया व कंपनी कार्मिकों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि सोलर कंपनी के कर्मचारी को पेड़ काटने से रोका तो कार्मिकों ने दुबारा ईधर ना आने के लिए धमकाया। ग्रामीणों ने कंपनी कार्मिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने वन विभागीय अधिकारी को ज्ञापन देते हुए खेजड़ी कटाई नहीं करने देने की मांग भी की।