Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2022। मुख्य शासन सचिव व जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता पूरे सरकारी लवाजमे के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां स्वास्थ्य केन्द्र, इंदिरा रसोई व हाइवे पर निर्माणाधीन राजकीय कन्या महाविद्यालय के भवन का निरीक्षण किया। गुप्ता ने सभी स्थानों पर संतोषजनक स्तिथि पाई। उनके साथ जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मोहम्मद अबरार पंवार सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहें। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, तहसीलदार राजवीर, ब्लॉक सीएमओ डॉ. जसवंत सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीकांत बिहानी, पालिका ईओ ललितसिंह देथा सहित अनेक अधिकारी व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा मौजूद रहें।

बाहर की दवाएं व जांच नहीं लिखने और सफाई कर्मचारी की नियुक्ति ओर करने के दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता ने स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। उन्होंने अस्पताल की जनाना विंग, डीडीसी वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ईओ नगरपालिका को अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। आरटीआई कार्यकर्ता संतोष विनायकिया की बाहर की दवाएं व जांचे लिखने की शिकायत पर डॉक्टरों की पर्चियां जांच की तथा बाहर की दवाई व जांच नहीं लिखने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। गुप्ता ने सरकारी दवाओं के स्टॉक के बारे में पूछताछ की व सभी मरीजों को दवाएं उपलब्ध करवाने की बात कही।

इंदिरा रसोई का किया निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता ने पालिका द्वारा संचालित की जा रही इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया। यहां भोजन की गुणवत्ता बनाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां भोजन कर रहें कुछ नागरिकों से बातचीत की और भोजन की जांच भी की। उन्होंने डे-बाई-डे के मेन्यू की जानकारी ली।

गुप्ता ने कन्या महाविद्यालय के निर्माण कार्य की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य शासन सचिव आलोक गुप्ता ने अफसरों के साथ हाइवे पर निर्माणाधीन श्रीमति सदुदेवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गुप्ता ने भामाशाह जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जतन पारख द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहें इस योगदान की सराहना की। स्थानीय अधिकारियों ने निर्माण की जानकारी दी व जिले के सभी अधिकारियों ने भवन निर्माण कार्य को सराहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, जिले के अधिकारी रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएचसी प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने दी अस्पताल संबंधित जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुप्ता ने अस्पताल में दवाई व जांच संबंधी अनेक जानकारियां ली।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर जानकारी ली।