Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। सरकारी स्कूलों में जुलाई माह का प्रवेशोत्सव का दौर चल रहा था और ऐसे में प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों में भवन, दीवार, दरवाजे गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। इससे सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इस तस्वीर की बानगी अंचल में विभिन्न गांवो में देखने को मिल रही है। देश के बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है और ये भविष्य गांव बाधनूं में अपनी स्कूली शिक्षा पीपल के पेड़ के नीचे और टैंट लगाकर शिक्षा ग्रहण कर रहा है। प्रदेश में लगातार स्कूल भवन गिरने की घटनाएं हो रही है ऐसे में जर्जर स्कूल में पढ़ रहें बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनके परिजन भी सहम गए है। विधानसभा क्षेत्र के गांव बाधनूं के अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में जर्जर भवन से निकाल कर बच्चों को पीपल के नीचे और टैंट लगाकर पढ़ाया जा रहा है। इस विद्यालय में 400 से अधिक विद्यार्थी है और कई ग्रामीणों ने पूर्व में केकड़ी हादसे के बाद से ही लगातार इस भवन के जर्जर होने की आवाज उठाई। अब अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बादनूं में जर्जर भवन के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे पढ़ रहा भारत का भविष्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां छाया के लिए भी व्यवस्था की गयी।