Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2021। विश्व महिला दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्री करनी हेरिटेज द्वारा आयोजित RAINBOW -2021 के शानदार आयोजन में कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी युवतियों ने भाग लिया और भारतीय संस्कृति सहित आधुनिक वेशभूषा का रंग मंच पर बिखेरे। आयोजन में युवतियों व महिलाओं का जबरदस्त उत्साह नजर आया। कार्यक्रम अध्यक्ष पार्षद प्रीति शर्मा, मुख्य अतिथि अयोध्या सोनी, सपना सोनी व प्रतियोगिता की ज्यूरी टीम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया। विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी सहित सभी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। ज्यूरी मेम्बर्स फैशन और टैलेंट के क्षेत्र में महारत हासिल थे जो बीकानेर व जयपुर से कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। प्रथम राउंड में युवतियां व महिलाओं ने रैम्प वॉक किया। द्वितीय राउंड में सभी ने डांसिंग, सिंगिग, एक्टिंग के टैलेंट का प्रदर्शन किया। तीसरे राउंड में प्रतिभागियों ने ज्यूरी मेम्बर्स के प्रश्नों के उत्तर दिए। सभी दर्शकों ने रोचक प्रश्नोत्तर का जमकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में कई युवतियों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस दी व दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का शानदार मंच संचालन खुशबू स्वामी व प्रीति सैनी ने किया। ज्यूरी मेम्बर्स सहित श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के गोविंद, विमल, शुभम, दीपिका, उर्मिला, प्रियंका, अमृता गुप्ता व सभी विजेताओं को जेपी ज्वेलर्स के जगदीश धूपड़ ने सम्मानित किया। धूपड़ ने महिला दिवस की बधाई देते हुए सभी महिलओं को सम्मान के साथ अपनी मंजिल की और बढ़ने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपप्रज्वलन से समारोह प्रारंभ किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।मुख्य अतिथि अयोध्या सोनी व सपना सोनी ने अध्यक्ष प्रीति शर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खुशबू व प्रीति ने कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शानदार आयोजन में युवतियों व महिलाओं का उत्साह जबरदस्त रहा।