Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 25 अगस्त 2023। हर घर राहत अभियान के तहत आज युवा टोली युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बिदासरिया, मसूरी, लालमदेसर बड़ा व छोटा और साधासर पहुंची। बाना ने बताया कि इस दौरान पात्र नागरिकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बाना ने बताया कि अभियान को मिल रहे समर्थन से यह तय हो गया है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार दोहराने को तैयार है। इस टीम में शामिल मदनलाल नैण, साबीर खान, ओमप्रकाश जाखड़, विवेक प्रजापत, तुलछीराम जाखड़, बाबूलाल चोटिया, बलराम जाखड़, रामचंद्र चोटिया, रामदेव जाखड़, सूरज चोटिया, मांगीलाल नाई आदि ने इन गांवों में हर घर तक राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजना की बुकलेट वितरित की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को इन योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी।
रविवार को तीसरे चरण का सम्मेलन उत्तमामदेसर में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर राहत अभियान के तहत तीसरे चरण का हर घर राहत सम्मेलन रविवार को गांव उत्तमामदेसर में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मलेन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिन्हें जिला व प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे।