Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2023। विधायक जनसेवा केंद्र पहुंच कर पूनरासर के ग्रामीणों ने सूडसर उपतहसील में शामिल किए जाने का विरोध जताते हुए पूनरासर ग्राम पंचायत को श्रीडूंगरगढ़ तहसील में ही रखें जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शिव सारस्वत को सूडसर में शामिल होने से ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीण जगदीश पारीक, हुकमनाथ, दुर्गाराम, रणजीत, मोहननाथ, रामेश्वरनाथ ने बताया कि सूडसर जाने के लिए साधनों की कमी है व रास्ता भी श्रीडूंगरगढ़ जाने का ही सीधा पड़ता है। वहीं तहसील स्तरीय कार्यों के लिए सूडसर से श्रीडूंगरगढ़ आना पड़ता है तो ग्रामीणों का समय व धन का दुरूपयोग साबित हो रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन हस्ताक्षर कर अपनी मांग को बल दिया। शिव सारस्वत ने फोन पर विधायक को ग्रामीणों के आग्रह के बारे में जानकारी देते हुए ज्ञापन भेज दिया। बता देवें सूडसर उपतहसील बनने के बाद से लखासर हल्के के ग्रामीणों ने भी लंबा आंदोलन चलाया और अनेक गांवों के ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ में ही शामिल किए जाने की मांग लगातार कर रहें है।