Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2021। सेरूणा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सूडसर रेलवे फाटक के पास एक जने को तम्बाकू उत्पाद के साथ गिरफ्तार किया है। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया शनिवार शाम पांच बजे गश्त के दौरान बादनूं गांव निवासी रामनिवास जाट (20) सूडसर रेलवे फाटक के पास एक कट्टे के पास बैठा था। इस पर पुलिस ने बेवजह बाहर निकलने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह यहां तम्बाकू उत्पाद खरीदने आया था तथा अपने गांव बादनूं जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस ने कट्टे की तलाशी ली तो कट्टे में तानसेन पान मसाला-जर्दा 30 पैकेट, देशाई बिड़ी बड़ी 5 पैकेट, छोटी 5 पैकेट, धारीवाल तम्बाकू 10 पैकेट, गणेश जर्दा 18 पैकेट, नजर पान मसाला 18 पैकेट,जाफरी पान मसाला 9 पैकेट, जीके जेड तम्बाकू 10 पैकेट मिलें। पुलिस ने तम्बाकू उत्पाद जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।