Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2024। राउमावि बींझासर के पुस्तकालय में शिक्षा विभाग की नवीन पहल ‘प्रखर राजस्थान’ के तहत नवस्थापित ‘रीडिंग कोर्नर ‘( पठन कोना) का उद्घाटन गुरूवार को नायब तहसीलदार महावीर प्रसाद गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम ने गोस्वामी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पुस्तकालय तथा पठन संस्कृति के महत्व का पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ये नई पहल सराहनीय है। क्योंकि वर्तमान में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मोबाईल की लत ने जकड़ लिया है। लोगों का स्क्रीन टाईम इतना बढ़ गया है कि सब पठन संस्कृति और पुस्तकों से दूर हो गये है। यही कारण है कि लोग सामाजिकता से दूर होते जा रहे हैं और उनका मानसिक तनाव बढ़ रहा है। गोस्वामी ने कहा कि कम उम्र में ही लोग अवसाद की स्थितियों के शिकार होते जा रहे हैं और इस स्थिति से समाज को पुस्तकें ही उबार सकती है। इसके लिए हमें पुस्तक और पुस्तकालयों की तरफ लौटना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों में पठन के प्रति रूचि जागृत करने व रटनपद्धति से छुटकारा पाने की बात कही जिससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता बढ़ सकें। संस्थाप्रधान हेतदास स्वामी ने मुख्य अतिथि गोस्वामी का अभिनंदन किया। पुस्तकालय प्रभारी रामप्रताप स्वामी ने रीडिंग कोर्नर के उपयोग और उसकी समयी सारणी का विवरण प्रस्तुत किया। व्याख्याता छैलूदान चारण ने पुस्तकों के रखरखाव पर संवाद किया और सभी के लिए अपने घर पर भी रीडिंग कोर्नर की स्थापना करने आवश्यकता जतायी। इस दौरान गोस्वामी ने कक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर पूरा विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।