Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230108-WA0102
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। गोदारा की फील्डिंग से तावनियां भले ही पालिका बोर्ड बनाने से हिट विकेट होकर चूक गए परंतु आज कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा की बॉल पर समाजसेवी जुगलकिशोर तावनिया ने दशहरा मैदान पर जोरदार शॉट लगाया। मौका था कुरैशी प्रीमियर लीग के उद्घाटन का। इस दौरान समाजसेवी सलीम बहेलिया, भाजपा नेता शिव स्वामी व आरएलपी नेता विवेक माचरा ने भी एक एक बॉल खेली। मैच का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने पूरे राजस्थान से आए हुए समाज के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। सभी अतिथियों सहित सीताराम सोनी, दीनदयाल डेलू, हरिराम तावनिया, साबिर खोखर, आरिफ बहलिम, राजेेेश मंंडा का सम्मान किया गया। मंच संचालन शकील काजी और सोनू मिर्जा नेे किया। इस दौरान आयोजक गोल्डन तंवर, मुस्लिम तंवर, अमीर खान, इमरान तंवर, आजम खोखर ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में अनेक समाज बंधुओं सहित मौजिज नागरिकों ने भाग लिया। गोल्डन तंवर ने बताया कि प्रथम विजेता को 31 हजार रुपए, उपविजेता को 15 हजार नगद सहित सभी बेस्ट प्लेयर्स को पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा ने फेंकी बॉल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी जुगलकिशोर तावनिया ने लगाया शॉट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सलीम बहेलिया व केशराराम गोदारा सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ विवेक माचरा ने खेला क्रिकेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता शिव स्वामी का किया सम्मान।