Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र में बिजली पानी व शिक्षा के लिए पूरे प्रयास करने का संकल्प दोहराया। सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी और भजनलाल सरकार गांव ढाणी तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ये बात विधायक ने नवनिर्मित 33/11 केवी जीएसएस मणकरासर का लोकर्पण करते हुए कही। विधायक ने 33/11 केवी जीएसएस रीड़ी में 5.00 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर और उपखण्ड ऊपनी स्थित 33/11 केवी जीएसएस, बापेऊ में 3.15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। माणकरासर के ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया।
दानदाता परिवार का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोढ़ेरा निवासी व रोही माणकरासर में स्थित अपनी भूमि से गोदारा परिवार ने एक बीघा भूमि का गांव हित में जीएसएस के लिए दान दिया। दानदाता रामलाल, रामेश्वरलाल, मोहनलाल, दीपाराम पुत्र पूर्णाराम गोदारा परिवार का विधायक सहित ग्रामीणों ने सम्मान करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में गुसाईंसर सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, लोढेरा निवासी पेमाराम जाट, लिछीराम जाट, तुलछीराम जाट, रूघाराम, डूंगरराम, रामकरण सिहाग, रामलाल सिहाग, बीरबलराम, आसाराम, प्रभुराम, मुकनाराम तथा माणकरासर से जेठाराम भूकर, मोहनराम कुलहड़िया, राजूराम भूकर, मूलाराम भूकर, लालचंद भूकर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
कार्यक्रम में ये रहें शामिल, ग्रामीणों ने किया विधायक का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में विधायक के साथ तीनों स्थानों पर पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, नरेश मोट, राधेश्याम दर्जी, महामंत्री जगदीश पारीक, मांगीलाल गोदारा, महेश राजोतिया, संदीप कायल, मुरलीनाथ सिद्ध, सरपंच नारायण शर्मा, नत्थानाथ सिद्ध, मूलचंद इंदौरिया, विक्रम शेखावत, आईदान, रोशन अली, गजानन्द, सांवरमल, मनोज कायल, श्रवण शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ रहें। गांव मनकरासर में मोहन कुलड़िया, सुखाराम नायक, पूर्वाराम सरपंच, हनुमान शर्मा ने विधायक का फुलमाला साफा पहना कर अभिनंदन किया। गांव रीडी में पोकरनाथ जाखड़, किशन बलिहारा पूर्व सरपंच, रामप्रताप बलिहारा, सत्यनारायण भारद्वाज, नेमीचंद शर्मा, ईश्वरनाथ, छगननाथ पंवार तथा गांव बापेऊ से सोहनदास, ज्ञानीराम, चेतनराम, नंदू राजपुरोहित, मालाराम शर्मा, ओमनाथ, नरेन्द्र सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्युत विभाग के अधिकारी विष्णु मैथी तथा कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ऊर्जा विकास में हुए इन कार्यों की सराहना करते हुए विधायक का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानकरासर में विधायक ने किया लोकार्पण और जताया भूमि दानदाता का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक के साथ मौजूद रहें अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।