Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित तुलसी सेवा संस्थान में सोमवार सुबह नवनिर्मित 7 ओपीडी कक्ष सहित एक कार्यालय कक्ष का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। साध्वी लक्ष्यप्रभाजी ने मंगलाचरण सुनाकर मंगलकामना की। भामाशाह व संस्थान के अध्यक्ष भीकमचंद पुगलिया व उनकी पत्नी तथा तेरापंथ सभा श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्षा सुशीला देवी पुगलिया ने जैन विधि से पूजन संपन्न करवाया। पुगलिया दंपत्ती का संस्थान ने स्वागत सम्मान किया। भामाशाह पुगलिया ने कहा कि सभी संस्थाओं में उनके ह्रदय के सबसे करीब ये अस्पताल रूपी सेवा संस्था है, जहां पीड़ित मानवता की सेवा हो रही है। सुशीला पुगलिया ने संस्था की सेवा में सदैव तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम में पुगलिया सहित मुख्य अतिथि चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष व नि:शुल्क दवा योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ नवल गुप्ता ने फीता काटकर कक्षों का विधिवत उद्घाटन किया। डॉ हर्ष व डॉ गुप्ता ने कहा कि सरकारी, कॉरपॉरेट और चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित तीन तरह के अस्पताल होते है। जिनमें ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पतालों में गणवत्ता पूर्वक सेवा में सक्रियता का श्रेष्ठ उदाहरण तुलसी सेवा संस्थान है। उन्होंने संस्थान का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं की सराहना की। संस्थान के सूर्य प्रकाश गांधी ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में डॉ राजीव सोनी, डॉ विकास पारीक, डॉ एनपी मारू, डॉ राजकुमार सुथार, डॉ गौरव सिंघल, डॉ रामानंद सिद्ध, डॉ प्रीति अग्रवाल, डॉ प्रवीण गुप्ता, डॉ जहांगीर, डॉ अरिहंत बैद सहित अस्पताल का मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। लोकार्पण समारोह में मालचंद सिंघी, विजयसिंह सेठिया, नागरिक विकास परिषद के तुलसीराम चौरड़िया, राजकरण तातेड़, कमल पुगलिया, पांचीलाल सिंघी, निर्मल पुगलिया, तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, चमन श्रीमाल, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, साहित्यकार श्याम महर्षि, चेतन स्वामी, महावीर माली, तोलाराम मारू, श्रीगोपाल राठी सहित तेयुप, महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोतियों की माला से अभिनंदन किया अतिथियों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वीश्री ने मंगल पाठ सुनाया और तेयुप के संस्कारकों ने जैन विधि से पूजन संपन्न करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुगलिया दंपत्ती ने विधि विधान से जैन विधि से उद्घाटन पूजन संपन्न करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भामाशाह भीकमचंद पुगलिया सहित अतिथियों ने फीता काटकर किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के मौजिज लोग शामिल हुए समारोह में।