Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का विकास व आमजन की सेवा ही जीवन का ध्येय है ये बात आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने गांव बाडेला में आयोजित उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की आवाज विधानसभा में आवाज उठाने से लेकर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए कार्य करने और सरकार से क्षेत्र में काम करवाने के प्रयास लगातार किए जा रहें है। महिया ने यहां 33/11 केवी जीएसएस पर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत नए पावर ट्रांसफॉर्मर का फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह में ग्रामीणों ने महिया का साफा, शॉल व फूलमालाओं से सम्मान किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कृषि कुओं की अधिक संख्या के कारण वोल्टेज की भारी समस्या रहती थी जिससे अब छुटकारा मिल सकेगा। इस दौरान उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, पंचायत समिति सदस्य नत्थाराम रेवाड़, पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, जेईएन राजेश रोशन, चुन्नीलाल गोदारा, डूंगरराम ज्याणी, मूलाराम मेघवाल, प्रेम ज्याणी, जवानाराम ज्याणी, बुधराम सारण, मेघाराम सारण, जीवनराम राईका, मूलाराम सारण, पूर्णाराम ज्याणी, डूंगरराम सारण, रेखाराम गोदारा, मोहनराम ज्याणी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में नए पावर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया विधायक गिरधारी लाल महिया ने।