Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-04-01 at 20.30.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2025। मंगलवार को भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में सरस्वती पूजन के साथ JET और CUET की क्लासेज का शुभारंभ किया गया। संस्थान के डायरेक्टर श्याम स्वामी ने बैच का उद्घाटन करते हुए बताया कि भारती निकेतन संस्थान कम फीस में छात्रहित में श्रेष्ठ फैक्लटी के साथ अध्ययन करवा कर विद्यार्थियों को कम फीस पूरी तैयारी करवाई जा रही है। उन्होंने 2 माह के क्रेश कोर्स के फायदे बताते हुए कहा कि ये तैयारी कर विद्यार्थियों को राज्य और देश की सबसे बड़ी कृषि यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिलता है। स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष संस्थान के एक दर्जन विद्यार्थी रामदेव मायल धीरदेसर पुरोहितान, रामदेव भूकर बींझासर, देवकिशन गोदारा गिरवरसर, रामनिवास चालिया माणकरासर, मनोज जाखड़ भादासर, युवराज नैण जेतासर, रामनिवास खिलेरी जेतासर, रितेश तावणियां बिग्गा, कृष्णकुमार जाखड़ भादासर, अशोक ज्याणी कतरियासर, सीताराम झोरड़ करणीसर, राजपाल झोरड़ करणीसर ने 12वीं के साथ ही जेट में सलेक्शन हासिल किया। प्रिंसिपल सत्यनारायण स्वामी और साइंस विभाग के एचओडी प्रमोद यादव उपस्थित रहें। स्वामी ने बताया कि प्रति वर्ष 12वीं के साथ ही कृषि संकाय के विद्यार्थियों के लिए विशेष बैच लगाए जाते है जिससे वे जेट में सलेक्शन ले सकें। स्वामी ने बताया कि कृषि संकाय में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रति छात्रा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार की छात्रवृत्ति भी दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन संस्थान में प्रारंभ हुई कृषि संकाय में जेट व सीयूईटी की तैयारी।