Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव पुंदलसर में श्री राधामाधव गौशाला में जन्माष्टमी के पर्व पर जलमंदिर का लोकार्पण किया गया। गौशाला परिसर में कन्हैयालाल पारीक की स्मृति में उनके पुत्र किशोरीलाल पारीक ने जलमंदिर का निर्माण करवाया। शनिवार को समारोह पूर्वक गीता परिवार के प्रदेश सचिव गोपालसिंह नाथावत ने लोकार्पण किया। गोपालसिंह ने दानदाता परिवार के कार्य की सराहना करते हुए गौशाला सहित राहगीरों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए परिवार का आभार जताया। उन्होंने गीता ज्ञान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जन्म मृत्यु तो इस संसार में स्थाई नहीं है परंतु उज्ज्वल कर्मों की कीर्ति स्थाई होती है। गौशाला समिति अध्यक्ष नारायण सिंह व कोषाध्यक्ष रामकरण गोदारा ने दानदाता का शॉल व साफा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामेश्वरलाल पारीक, गौशाला संघ अध्यक्ष सूरजमाल निमराणा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, पंडित कैलाश दाधीच, पंडित श्रवण कुमार, सरपंच किसनाराम नाई, मालाराम बापेऊ, सहित अंचल की अनेक गौशालाओं के संचालक, मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुदंलसर गौशाला में जलमंदिर का लोकार्पण किया, जताया दानदाता परिवार को आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गीता परिवार के प्रदेश सचिव गोपालसिंह नाथावत ने किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक गौशालाओं के संचालक व मौजिज ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।