Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के तुलसी सेवा संस्थान में आज अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण किया गया और पीड़ित मानवता के सेवार्थ इस एम्बुलेंस के लिए राशि सहयोग श्रीडूंगरगढ़ के निवासी व प्रवासी मालू परिवार ने दिया है। परिवार के जसराज मालू ने बताया कि स्वर्गीय रुक्मानन्द पूनमचंद मालू परिवार द्वारा क्षेत्र की चिकित्सा सुविधा के विस्तार में शुभकामनाओं के साथ ये सहयोग लोकहित में समर्पित है। तुलसी सेवा केन्द्र के प्रेक्षाध्यान भवन में आयोजित समारोह में एम्बुलेंस का लोकार्पण संस्थाध्यक्ष भीकमचंद पुगलिया व उनकी पत्नी सुशीला पुगलिया ने विधि विधान से किया। तेरापंथ समाज की साध्वी गुप्तिप्रभा, साध्वी बसंतप्रभा, साध्वी संकल्पश्री ने मंगलपाठ सुनाते हुए संस्थान को सेवा के पथ पर लगातार प्रगति करने की प्रेरणा दी तथा पंडित मांगीलाल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न करवाया। पुगलिया ने समारोह का संयोजन करते हुए संस्था के सेवा उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य संस्थान को उच्च मेडिकल सुविधाओं युक्त बनाना ही जिससे क्षेत्रवासियों को ईलाज के लिए भटकना ना पड़ें और संपूर्ण इलाज यहां संभव हो सकें। कोलकाता प्रवासी जतन पारख ने संस्थान के उत्तरोतर विकास की कामना करते हुए कहा कि तुलसी सेवा संस्थान अपनी सेवाओं के लिए स्थापित होने के साथ ही नामचीन हो गया है और निवासी व प्रवासी तन मन से सहयोग कर रहें है जिसमें क्षेत्र के भामाशाह सदैव तत्परता के साथ जनसेवा के कार्यों में अपना योगदान दे रहें है। इस दौरान प्रख्यात कथावाचक संतोष सागरजी उपस्थित रहें व संस्थान में कार्यरत स्टॉफ के व्यवहार की सराहना करते हुए सेवा को ही संकल्प बनाने की बात कही।
समाजसेवियों ने जताया आभार, ये रहें उपस्थित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एम्बुलेंस के लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के समाजसेवी धनराज पुगलिया, तुलसीराम चोरड़िया, के.एल.जैन, तोलाराम मारू, रामचंद्र राठी, गोपाल राठी, साहित्यकार श्याम महर्षि, चेतन स्वामी, पूर्व प्रशासक भंवरलाल पारख ने विचार व्यक्त करते हुए संस्थान के सेवा कार्यों को सतत आगे बढाने की बात कही। वक्ताओं ने इसे जाति विशेष का नहीं सेवा विशेष को तुलसी सेवा संस्थान की पहचान बताई। इस दौरान महिला मंडल की ओर से मधु झाबक ने संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की गई। डॉ. एन.पी. मारू ने कहा कि डॉक्टरों को बीमारी रूपी जंग से लड़ने के लिए आधुनिक हथियार की आवश्कता ही सबसे जरूरी होती है और संस्थान का लगातार प्रयास है कि अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हो सके जो एक सराहनीय प्रयास है। समारोह के दौरान संस्थान के कार्यकारी सदस्य आड़सर निवासी नगराज तातेड़ के पहुंचने पर उनका आभार जताया गया। संस्थान के डॉ. राजकुमार सुथार, अलीशा सेठी, अंकित स्वामी, गौरव सिंघल, डॉ. जहाँगीर खान सहित स्टॉफ, भाजपा नेता शिव स्वामी, विजय महर्षि, अशोक झाबक, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस आधुनिक सेवाओं वाली एम्बूलेंस की सेवाओं के लिए संस्थान के फोन नम्बर 8094020143 पर कॉल करके बुलाया जा सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एम्बुलेंस के लोकार्पण समारोह में तेरापंथ समाज के गणमान्य नागरिकों सहित क्षेत्र के समाजसेवी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला मंडल की सदस्य महिलाओं ने संस्थान को शुभकामनाएं देते हुए भामाशाहों का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी गुप्तिप्रभा, साध्वी बसन्तप्रभा, साध्वी संकल्पश्री ने मंगल पाठ सुना कर सेवा की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्थाध्यक्ष भीकमचंद पुगलिया व सुशीला पुगलिया ने विधि विधान से पूजन पूर्ण करवाया।