Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2022। क्षेत्र में गौवंश को लंपी रोग से बचाने के लिए सरकारी टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो गया है और प्रति पशु चिकित्सालय प्रति दिन 20 टीकों को लक्ष्य दिया गया है। दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में विकास प्रबन्ध समिति दुलचासर में लंपी रोग के टीकाकरण हेतु अभियान प्रारंभ किया गया है। इस दौरान प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. सुभाष घारू ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पूरे बीकानेर जिले में यह अभियान प्रारम्भ हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार यह गोट पॉक्स वैक्सीन 4 माह से कम आयु के गौवंश, एडवांस प्रेगनेंसी के गौवंश, लंपी से रिकवर पशु व भैंसवंश के अतिरिक्त सभी गौवंश में लगाई जाएगी। यह वैक्सीन 1 ml s/c रूट से लगायी जाती है तथा क्षेत्र के हरसंभव गौवंश को यह वैक्सीन लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा हर पशुचिकित्सालय को 20 वैक्सीन प्रतिदिन का लक्ष्य दिया गया है। दुलचासर में टीकाकरण प्रारंभ करते समय सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, गौशाला कार्यकर्ता सुंदरलाल, भंवरलाल, सत्यनारायण मुंधडा, सोहनलाल इंदलिया, धर्मेन्द्र स्वामी, शिवलाल बुरडिया, महेंद्र महिया, महेंद्र, रुपाराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। इस दौरान पशुधन सहायक ममता कुमारी, कानाराम तर्ड तथा अमरचंद पटीर, डॉ. पवन महिया, श्री कृष्ण ने टीकाकरण में सहयोग दिया।