Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के दशहरा मैदान में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशीप में आयोजित हो रहे राजस्थान मेगा ट्रेड़ फेयर एवं सर्कस का उदघाटन समारोह बुधवार शाम 7 बजे समारोहपूर्वक होगा। उदघाटन के मौके पर क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेगें एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के भी सभी पाठक उदघाटन समारोह में एवं मेले में आमंत्रित है। मेला व्यवस्थापक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार मेला वृहद स्तर पर सजाया गया है जिसमें विशेष आकर्षण सर्कस रहेगा। क्षेत्र में लंबे समय बाद आए सर्कस के लिए क्षेत्रवासियों में उत्साह है एवं मोबाईल के इस युग में प्रत्यक्ष रूप से सामने देख कर मनोरजंन के लिए परिवार सहित सर्कस में आने के लिए तैयार है। इसके अलावा मेले में ड्रैगन नाव, आसमानी चकरी, बुलेट ट्रेन, ब्रेकडांस आदि बड़े झुले एवं बच्चों के लिए बिग बाऊंसी, जम्बपिंग जैक्स, ड्रेगन, ट्रेन सहित कई झुले सजे है। क्षेत्रवासी अपने परिवार के साथ मेले में आकर इन झुलों एवं खाने-पीने के विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते है। मेले की भव्यता देखते ही बनती है।