Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-10-17 at 19.51.46
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को दिनभर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहें है। विधायक ताराचंद सारस्वत के साथ मंत्री ने तोलियासर में 39.52 करोड़ की लागत से बनने वाले 132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन किया। मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्युत सुदृढ़ीकरण की दिशा में करवाए जा रहें कार्य आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। सांसद ने तोलियासर के राउमावि को पीएमश्री विद्यालय बनाने की सिफारिश पीएम से करने की बात भी कही। सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में कृषि कार्यों की अधिकता को देखते हुए विद्युत संबंधी कार्य सबसे अधिक करवाए जा रहे हैं। ये जीएसएस क्षेत्र की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी भीखाराम मेघवाल ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि इस जीएसएस से चार 33केवी फीडर की लाइन निकलेगी। जिनमें से दो ठुकरियासर प्रथम व द्वितीय, लिखमादेसर और धीरदेसर बनेंगे। इस दौरान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, बीकानेर महापौर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, हेमनाथ जाखड़, मानसिंह राहपुरोहित, राधेश्याम दर्जी, महेन्द्र सिंह, नरेश मोट, रामेश्वर पारीक मंचासीन रहें। अतिथियों का स्वागत किया गया ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए आभार जताया। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह, भाजपा नेता पृथ्वीसिंह रापुरोहित, सांसद के निजी सचिव विक्रमसिंह राजपुरोहित, गणेशसिंह पटवारी, मांगीलाल पनजी, मालचंद पनजी, खींवसिंह, धन्नसिंह, हनुमानसिंह, श्रवणसिंह, महावीर योगी, लक्ष्मणसिंह, भैंरूसिंह, रेवंतसिंह, गणेश सिंह,  गोपालनाथ ठुकरियासर, गोपालसिंह सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम का मंच संचालन राज सर ने किया। कार्यक्रम में बिजली विभाग के अनेक अधिकारी व निर्माता कंपनी के कार्मिक शामिल हुए।
झंझेऊ में किया 3 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव झंझेऊ में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्वत ने 3 करोड़ से अधिक के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सामुदायिक भवन, बरामदा, शेड जैसे कार्य शामिल रहें। मेघवाल ने कहा कि सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यहां 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। विधायक सारस्वत ने कहा कि आमजन की आवश्यकता और मांग के मद्देनजर विभिन्न मदों से यह कार्य करवाए गए हैं। सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह तंवर की अगुवाई में ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। यहां गांव के चैनसिंह झंझेऊ, भंवरसिंह फौजी झंझेऊ, नत्थूसिंह जोधासर, ज्ञानसिंह जोधासर, हुकमनाथ सिद्ध, पूनमचंद सुथार, गुणाराम मेघवाल, भोमनाथ, गणेशदास स्वामी, मांगनाथ, सुरेंद्र स्वामी सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।
नारसीसर को दी रेलवे अंडर ब्रिज की सौगात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लंबे समय से लंबित नारसीसर से कुचोर रास्ते पर बने आरयूबी का लोकार्पण शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में 4.38 करोड़ रुपए की लागत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इसका निर्माण करवाया गया है। इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि आरओबी के चालू होने से क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों व्यक्तियों को आवागमन में सुलभता होगी। सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ को अनेक सौगातें दी हैं। इनमें आरयूबी प्रमुख है। इस दौरान कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में 132 केवी जीएसएस के निर्माण की रखी नींव, ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारसीसर में आयोजित समारोह में किया आरयूबी का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव झंझेऊ में 3 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण।