Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। खिलखिलाते बच्चे और रंगबिरंगी रोशनियों से सजे झूले, चाट चौपाटी पर खड़े लोग और घरेलू सामान की दुकानों पर मोल भाव करती महिलाएं। ये नजारा था श्रीडूंगरगढ़ ताल मैदान में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में उद्घाटन के दौरान पहले ही शाम का। मेले का विधिवत उद्घाटन सोमवार शाम उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने फीता काटकर गणेश पूजन करके किया। तीनों अतिथियों ने नागरिकों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के हर घर में खुशहाली की प्रार्थना की। डॉ. चौधरी ने कहा कि मेलों का आयोजन बच्चों में ही नहीं बड़ों में भी उत्साह व उमंग भर देता है और छोटे छोटे दुकानदारों की आजीविका का भी अच्छा साधन साबित होते है। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ की आरएएस बेटी दिव्या सोनी, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, पार्षद रजत आसोपा, लोकेश गौड़, श्याम पुरोहित, गोपाल छापोला, संस्कार इनोवेटिव स्कूल के संचालक मनोज गुसाईं, जयपुर पब्लिक स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला, एडवोकेट रणवीर सिंह खिंची उपस्थित रहें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। मेला प्रबंधक सुनील शर्मा व मेला संचालक संजय सिंह ने सभी अतिथियों से परिवार सहित मेले का अवलोकन करने की अपील की। पहले ही दिन मेले में जबरदस्त उत्साह व उमंग नजर आई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया मेले का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए हर घर खुशहाली की प्रार्थना की।