Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2024। सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर रहें। वे तोलियासर में लोकार्पण समारोह के बाद ग्राम पंचायत सोनियासर शिवदानसिंह पहुंचे। यहां कार्यालय ग्राम पंचायत भवन, उपस्वास्थ्य केंद्र सोनियासर शिवदानसिंह, उपस्वास्थ्य केंद्र सोनियासर गोदारान का लोकार्पण किया। इनके साथ ही सीसी ब्लॉक सड़क, स्कूलों में शौचालय व्यवस्था, स्कूलों की चारदीवारी, सामुदायिक शौचायल, 2 विद्यालयों में टीनशेड, स्कूलों के चौक निर्माण, राउमावि सोनियासर गोदारान के मॉडल प्रवेश द्वारा का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, बीकानेर महापौर प्रतिनिधि गुमानसिंह भी मंत्री के साथ रहें। सरपंच यशोदा देवी के प्रतिनिधि प्रभुराम ने मंत्री सहित सभी का स्वागत सम्मान किया। ग्राम विकास अधिकारी भींवाराम मेघवाल ने सभी का आभार जताया। बड़ी संख्या में ग्रामीण लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।
गौशाला भूमि पर जारी पट्टे का विरोध, किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकर्पण समारोह परिसर के बाहर कुछ युवाओं ने जमकर हंगामा किया। राधाकृष्ण गोपाल गौशाला सेवा समिति सदस्यों सहित अनेक युवाओं ने 2016 से गोचर भूमि में संचालित गौशाला की जमीन पर उपस्वास्थ्य केंद्र के नाम से पट्टा जारी होने का विरोध जताया। नारेबाजी करते हुए युवाओं ने गौशाला की कब्जेशुदा भूमि में सड़क के उत्तर दिशा में जारी किए पट्टे को दुरूस्त करवाने की मांग की। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्रीजी हमारी मांग सुनो, गाय व गोचर बचाने, पानी दो-पानी दो के नारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ में मिले स्नेहीजनों से, यहीं से पकड़ी गाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद अर्जुनराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अनेक लोगों से आत्मीय संबंध रखते है। अर्जुनराम को गुरूवार रात बीकानेर से ट्रेन से पकड़नी थी। परंतु उन्होंने बीकानेर से अपना सामान मंगवाया और श्रीडूंगरगढ़ से ही दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ी। वे सोनियासर शिवदानसिंह से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और अनेक स्नेहीजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान अर्जुनराम विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विनोदगिरी गुसाई, गुमानसिंह के साथ दिवंगत भीकमचंद आसोपा के घर पहुंचे। उन्होंने आसोपा के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए शोक जताया। सांसद ने आसोपा के भाई शोभाचंद आसोपा व पार्षद रजत आसोपा सहित परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने यहां भजन संध्या में भाग लेते हुए भजन भी गाए।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढें तोलियासर में लोकार्पण समारोह की पूरी खबर:- https://wp.sridungargarhtimes.com/after-bhairav-darshan-the-union-minister-made-a-new-announcement-by-inaugurating-the-works/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत भवन के कार्यालय का किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम ने मंत्री अर्जुनराम का स्वागत सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति के युवा गाय लेकर पहुंचे व गौशाला भूमि पर जारी किए पट्टे को दुरस्त करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ युवाओं ने मंत्रीजी हमारी मांग सुनो, पानी दो, गाय बचाओ के नारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान थानाधिकारी इंद्रकुमार सहित पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत भीकमचंद आसोपा को दी श्रद्धाजंलि, परिजनों को दी सांत्वना, गाए भजन।