Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-10 at 17.05.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। गांव बाना में माता पिता की स्मृति में मेघाराम व भागीरथ बाना व इनकी पत्नी मोहिनी देवी ने श्रीबांके बिहारी गौशाला में एक कार्यालय कक्ष मय बरामदे का निर्माण करवाया। रविवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने परिवार सहित फीता काटकर उद्घाटन किया। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना सहित मौजिज लोगों ने गौशाला समिति को चाबी सौंप दी। गोदारा व बाना सहित समिति अध्यक्ष पुसाराम बाना, सचिव मांगीलाल बाना ने मौजिज ग्रामीणों ने दानदाता परिवार का आभार जताया। सभी ने गौसेवा में सहयोगी बनने पर परिवार के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान ऊदाराम बाना, सुगनाराम बाना, भंवरलाल शर्मा, जेठाराम मास्टर, सत्यनारायण मास्टर, कुंभाराम गोदारा ठुकरियासर, राजाराम गोदारा सोनियासर, चंद्रशेखर पटवारी ठुकरियासर, रामचंद्र पटवारी, लक्ष्मणराम बाना, भूराराम भामूं, गोमदनाथ सिद्ध, रूघनाथ सिद्ध, अन्नाराम बाना, अशोक बाना, भंवरलाल गोदारा ठुकरियासर सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति को सौंपी नव निर्मित कक्ष की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला परिसर में समारोह पूर्वक किया गया कार्यालय कक्ष का उद्घाटन, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने काटा फीता।