Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2024। बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर से गुरुवार शाम 4 बजे श्याम ध्वजा यात्रा निकलेगी। यात्रा में पीले रंग के वस्त्र पहन कर केसरिया, पीले, गुलाबी रंगों में सजी ध्वजा लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे यात्रा में शामिल होगी। राधिका सत्संग मंडली द्वारा आयोजित इस यात्रा में गणेश मंदिर से ध्वजा यात्रा निकल कर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए आडसर बास श्याम मन्दिर पहुंचेगी। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत होगा और श्याम श्रद्धालु नाचते-गाते मन्दिर पहुंच कर ध्वजा चढ़ाएंगे। इस दौरान बाबा श्याम की झांकी भी सजाई जाएगी व खूब जयकारे गूंजेंगे। मंडली की मीनाक्षी डागा ने बताया कि सभी श्याम श्रद्धालु यात्रा में भाग ले सकते है। विद्वान पंडितों द्वारा ध्वज का पूजन गणेश मंदिर में होगा व सभी श्रद्धालुओं को केसर का तिलक किया जाएगा। श्याम मंदिर में बाबा को चूरमे का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।