Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवबंर 2020। पंचायत समिति चुनावों की रौनक परवान पर चढ़ रही है और आज गांव मोमासर के वार्ड 15 में खासी गहमागहमी नजर आई। इस सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बता देवें यहां सीपीएम ने शनिवार को सीमा देवी और भाजपा ने संतोष देवी को मैदान में उतारा है। आज सरपंच प्रतिनिधि व उपसरपंच जुगराज संचेती व मालाराम सिंवर की अध्यक्षता में भोमियाजी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक शंकरलाल गुरड़ा को समर्थन देने की बात कही। उपसरपंच जुगराज संचेती ने सम्बोधित करते हुए भाजपा व सीपीएम को कड़ी टक्कर देते हुए अपने निर्दलीय प्रत्याशी को जिताने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 15 मोमासर में उपसरपंच जुगराज संचेती ने निर्दलीय को दिया समर्थन।