Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2025। ठुकरियासर टोल चौकी पर दिए जा रहा धरना आज चौथे दिन पूरा हुआ। शनिवार शाम को धरनार्थियों के प्रतिनिधि मंडल व प्रशासन के बीच वार्ता सफल हुई। टोल ठेकेदार द्वारा पूर्व के 12 गांवो की छोटी गाड़ियों को टोल मुक्त कर देने, बड़ी गाड़ियों से टोल राशि लिए जाने, व तीन गांव की गाड़ियां और शामिल कर ली गई है। वार्ता में चौकी के नियमानुसार होने की जानकारी देते हुए पूर्व के 12 गांव ठुकरियासर, आड़सर, धीरदेसर, लाखनसर, सुरजनसर, उदासर चारणान, उदरासर, मोमासर, लालासर, सत्तासर, जालबसर और बीरमसर की छोटी गाड़ियों को टोल फ्री रखने, और इसमें छह गांव लिखमादेसर, भादासर, आसासर, कुंतासर, जेतासर व तोलियासर को शामिल किए जाने की स्वीकृति दी गई। टोल ठेकेदार ने ट्रकों का टोल पूर्ववत लेने पर सहमति बन गई है। पहले दौर की वार्ता में गतिरोध बना रहा व धरनार्थी कुछ और गांव शामिल करने व बड़ी गाड़ियों का टोल पूर्व की भांति 195 ही लिए जाने की मांग करते रहें। वहीं दूसरे दौर की वार्ता में इस पर टोल प्रति बड़ी गाड़ी 600 रूपए नहीं लेकर पूर्ववत करने की बात पर सहमति बनी। वार्ता उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। स्टेट हाइवे के चूरू कार्यालय के एईएन शंकरलाल खिचड़ व स्थानीय टोल ठेकेदार क्षितिज चौधरी शामिल हुए। वहीं धरनार्थियों के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, राधेश्याम सिद्ध, सुनील मलिक, रेवंतराम भामूं, सुनील तावणियां, डॉ विवेक माचरा, मुकेश ज्याणी, पूनमचंद नैण, संतोष गोदारा धोलिया, राजेंद्र बापेऊ, नीरू चौधरी, परसनाथ लाखनसर, किशन गोदारा, लेखराम गोदारा सहित अनेक धरनार्थी शामिल हुए। सुनील तावणियां सहित नेताओं ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा का आभार जताया। तावणियां ने सभी धरनार्थियों व सभी नेताओं का भी आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल पुन: धरना स्थल पर पहुंचा और वार्ता सफल की सूचना दी गई। धरनार्थियों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए व सहमति से धरना पूर्ण होने की घोषणा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंच कर की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरना स्थल पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने रखी वार्ता में तय हुई बातचीत।