Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ के लिए बिग ब्रेकिंग खबर विधानसभा में आई है। सीएम अशोक गहलोत ने आज पूरक बजट पेश करते हुए क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। सीएम ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा की मांग को स्वीकृत करते हुए पूरक बजट में घोषणा कर दी है। बता देवें इस मांग के लिए सभी दल के नेता, सामाजिक संगठन, चिकित्सा विभाग प्रयासरत थे। विधायक गिरधारीलाल महिया ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए जानकारी दी व कहा कि इस संबंध में पूरक बजट से पूर्व सीएम के साथ मंत्रियों की बैठक में भाग लेकर ये मांग पूरी करने की पूरजोर मांग उठाई गई थी। ध्यान रहें लंबे समय से क्षेत्र में हो रहे हादसों की भयावहता को देखते हुए क्षेत्र की ये बड़ी मांग थी। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को इस बजट से ओवर ब्रिज और ट्रोमा दो बड़ी उम्मीदें थी जिनमें से एक को सीएम ने पूरा कर दिया है तथा दूसरी की मांग भी जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरक बजट से पहले मुख्यमंत्री द्वारा ली गई बैठक में मंत्रियों के साथ शामिल हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया।